शाहजहांपुर। गर्रा और खन्नौत नदी में जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ के चलते बेसिक शिक्षा के अधीन कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि डीएम के आदेश पर 13 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है। अब स्कूल 14 जुलाई को खुलेंगे। संवाद