फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिना पंजीकरण के चल रही डेयरियों को जारी किए जाएं नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद में बिना अनापत्ति और पंजीकरण के जल दोहन करने वाले वालीं डेयरियों को नोटिस जारी करने के डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुई भूगर्भ जल प्रबंधन की बैठक में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद के नोडल अधिकारी सौरभ साह ने बताया कि जनपद में बिना अनापत्ति और पंजीकरण प्रमाण पत्र के भूजल दोहन कर रहीं 215 औद्योगिक इकाई, 38 कोल्ड स्टोर, 21 होटल एवं तीन मिनरल वाटर प्लांट को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सभी को 15 दिनों में बोरवेल और डिजिटल फ्लोमीटर लगवाने के निर्देश दिए। बैठक में पांच आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से चार औद्योगिक इकाई को अनापत्ति पत्र जारी किए गए। एक का आवेदन निरस्त कर दिया गया। बैठक में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें