फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विद्युत निगम के बकायेदारों को जारी होगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ विद्युत उपकेंद्र पर एक लाख व 20 हजार से ऊपर के बकायेदारों को सूचीबद्ध कर लिया है। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से समय से बिल जमा करने की अपील की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उपकेंद्र परिसर में आयोजित संगोष्ठी में एसडीओ एचएल गुप्ता ने बताया कि उपकेंद्र के क्षेत्र में एक लाख से ऊपर के चार हजार तथा 20 हजार से ऊपर के 10 हजार बकायेदार हैं। इन्हें सूचीबद्ध कर लिया गया है। इसमें कई ढाबा, होटल एवं एजेंसी संचालक भी शामिल हैं। इन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं। यदि समय सीमा में बिल न जमा किया तो कनेक्शन काटने के साथ आरसी जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन बिलों में सुधार के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बकायेदारों से तत्काल बिल जमा करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें