फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हल्की बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान इस वर्ष के अब तक के उच्चस्तर पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब ढाई बजे और बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था।
बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को 0.8 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई ओलावृष्टि की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें