फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जैतीपुर में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे तीन अस्पतालों को नोटिस

Sat, 23 Mar 2024 04:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जैतीपुर के तीन अस्पताल बिना पंजीकरण के चलते मिले। उन्हें नोटिस देकर आठ दिन में जवाब तलब किया। उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बंडा में एसडीएम पुवायां ने दो पैथोलॉजी लैब सील किए थे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग भी एक्शन मोड में आ गया। सीएमओ डॉ. आरके गौतम के निर्देश पर शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहम्मद आसिफ ने जैतीपुर में छापा मारा।

यहां नवादा मोड़ पर पोशाकी लाल अस्पताल अवैध रूप से संचालित होता मिला। ओटी, लेबर रूम, वार्ड मिले, पर डॉक्टर नहीं थे। नोटिस देते हुए आठ दिन में जवाब मांगा गया। उन्नति अस्पताल का संचालन बीयूएमएस डॉक्टर द्वारा होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन


यहां भी मरीजों को भर्ती करने से लेकर ऑपरेशन तक की व्यवस्था थी। उसके बाद सन राइस अस्पताल में उन्हें बेड पड़े मिले। दवा के पर्चे पर डॉ. लोकेश गंगवार लिखा था। डॉक्टर और मरीज अस्पताल में नहीं मिले। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि तीनों अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चलते मिले हैं। उन्हें नोटिस दिया गया। आठ दिन में सही उत्तर नहीं आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें