फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एजुकेशनल एचीवमेंट सर्वे की अधूरी रिपोर्ट देने पर 15 बीईओ को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद स्तर पर वर्ष 2023 में हुए स्टेट एजुकेशनल एचीवमेंट सर्वे की रिपोर्ट अधूरी उपलब्ध कराने वाले 15 ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को चेतावनी जारी की गई है। डायट प्राचार्य ने वर्ष 2023 और 2024 में चार बार पत्र जारी कर रिपोर्ट मांगी। बावजूद इसके लापरवाही करते हुए पूरी जानकारी साझा नहीं करने पर सर्वे में लगने वालों का भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना के महानिदेशक के निर्देश पर जनपद स्तर पर स्टेट एजुकेशनल एचीवमेंट सर्वे का कार्य बीएलसी, शिक्षकों व प्रशिक्षुओं के माध्यम से कराया गया था। सर्वे होने के बाद फार्मेट पर हार्ड व साफ्ट कॉपी में बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन बीईओ ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
इसके बाद डायट प्राचार्य व डीआईओएस हरिवंश कुमार ने चार बार पत्राचार किया, साथ ही मौखिक रूप से निर्देश भी दिए। उनकी बात को बीईओ ने हल्के में लेते हुए अधूरी सूचना उपलब्ध करा दी। डायट प्राचार्य को साझा की गई रिपोर्ट में प्रशिक्षुओं के नाम ही शामिल नहीं किए गए। इसके कारण पत्रावली देरी से अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की जा सकी। डीएम से समय से अनुमोदन नहीं हो सका।
विज्ञापन

लापरवाही की वजह से सर्वेक्षण कार्य करने वालों को मानेदय का भुगतान नहीं हो सका। डायट प्राचार्य ने बीईओ खुटार मृत्युजय यादव, सिंधौली के कृष्णदेव यादव, निगोही के रमेश पंकज, कटरा-खुदागंज के तत्कालीन बीईओ मुन्ना लाल त्रिवेदी, जैतीपुर के तत्कालीन बीईओ अश्वनी कुमार, तिलहर के अजय कुमार, भावलखेड़ा के विनय कुमार मिश्रा, ददरौल के तत्कालीन बीईओ सुनील कुमार, कांट के शिवबोधन, जलालाबाद के तत्कालीन बीईओ सुनील सिंह, मदनापुर के तत्कालीन बीईओ बागीश गोयल, मिर्जापुर के तत्कालीन बीईओ अरविंद कुशवाहा, कलान के तत्कालीन बीईओ प्रशांत राठौर, नगर शिक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार, बंडा के बीईओ नवीन पटेल को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें