बेमौसम की बरसात और ओलावृष्टि से परेशान ग्रामीण जनता केलिए आपूर्ति विभाग द्वारा मार्च माह में गेहूं और चावल का आवंटन नहीं किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होेंने कलक्ट्रेट पर डीएसओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बाद में एसडीएम जयनाथ यादव को ज्ञापन देकर कहा कि ग्रामीण कोटेदारों को बीपीएल श्रेणी का अतिरिक्त गेहूं नहीं दिया जा रहा है। पांच किलो प्रति कार्ड की दर से बांटे जा रहे एपीएल गेहूं के आवंटन पर भी रोक लगा दी गई। चालू मार्च माह में अतिरिक्त चावल भी नहीं दिया गया। प्रदर्शन में भाजयुमो केजिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, अनुभव पाठक, हर्षित गुप्ता, ऋषभ वर्मा, सौरभ सक्सेना, अजीत सिंह, आकाश गुप्ता आदि शामिल रहे।