फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश भी कम नहीं कर सकी वोटर्स का उत्साह

Fri, 30 Oct 2015 12:20 AM IST
मिर्जापुर/कलान/जलालाबाद/शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे और आखिरी चरण का मतदान जिले के सबसे ज्यादा संवेदनशील माने जाने वाले कटरी क्षेत्र के जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान ब्लाक में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बूंदाबांदी के बीच भी कुल 62.65 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान थीरिया और खंडहर को छोड़ अन्य जगहों पर छिटपुट घटनाओं और आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच पूरी प्रक्रिया बिना किसी हंगामे के संपन्न हुई। थीरिया में बवाल की सूचना पाकर कमिश्नर प्रमांशु कुमार और डीआईजी आरकेएस राठौर ने शाहजहांपुर का रुख किया और लेकिन जब तक वह मिर्जापुर थाने पहुंचे तब तक डीएम और एसपी थीरिया में बवालियों को खदेड़कर लौट चुके थे।
विज्ञापन

कलान कस्बे में रफियाबाद पंचायत सचिवालय, प्राथमिक पाठशाला और राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बने बूथों के बाहर बड़ी संख्या में रह-रहकर विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटने पर पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ी। सड़क पर स्थित सपा नेता वीरेंद्र पाल सिंह यादव के कार्यालय पर जुटे समर्थकों को पुलिस ने हटवाया। डीएम और एसपी के यहां से गुजरने के बाद सीओ तिलहर विजय शंकर मिश्रा की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने कई बार भीड़ को खदेड़ा। मिर्जापुर में प्राथमिक विद्यालय और श्री जानकी महाराज इंटर कॉलेज में के अति संवेदनशील प्लस श्रेणी वाले सभी नौ बूथों पर पूरे समय पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई।
जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव हार गुरैया में सूबे के राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा अपने पैतृक आवास पर सुबह ही पहुंच गए और मतदान किया। यहां के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर निर्वाचन टीम की ओर से सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगा रखी थी। ब्लाक क्षेत्र में मतदाताओं ने वोट डालने में खूब दिलचस्पी दिखाई। सुबह से ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइनें लग गई थी, जो करीब ग्यारह बजे तक बनी रही। सुबह करीब नौ बजे तक याकूबपुर, गुनारा, लहरावर तथा नूरपुर करही आदि गांवों के बूथों पर 20 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था। पूरे क्षेत्र में चुनाव प्रेक्षक जगदीश प्रसाद के अलावा डीएम, एसपी, सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट बराबर दौरा कर मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन



चौथे चरण में ब्लॉक वार मतदान प्रतिशत: एक नजर
------------------------------------------
 समय            जलालाबाद   मिर्जापुर   कलान   औसत  
08 बजे        4.1        4.5       4.6     4.4
09 बजे       12.0      10.5     10.1    10.9  
10 बजे       18.0      19.0     20.1    19.0  
11 बजे       27.0      28.3     28.3    27.9  
12 बजे       34.0      36.8     36.3    35.7    
01 बजे       40.6      43.6     45.4    43.1  
02 बजे       48.0      50.8     51.5    50.1
03 बजे       52.0      54.6     54.2    53.6
04 बजे       55.0      56.5     56.3    55.9
अंतिम ब्यौरा   60.9      63.8     62.7    62.35     
000
    चरण वार मतदान प्रतिशत: एक नजर
-------------------------------------
पहला चरण-----------66.66 प्रतिशत
दूसरा चरण-----------62.65 प्रतिशत
तीसरा चरण----------64.02 प्रतिशत
चौथा चरण-----------62.35 प्रतिशत
औसत मतदान---------63.92 प्रतिशत
000
मतदान की रफ्तार में दिन भर बना रहा उतार-चढ़ाव
दोपहर बाद बिगड़ैल मौसम ने घटाया पोलिंग परसेंटेज
शाहजहांपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत आखिरी चरण के मतदान की रफ्तार में पहले तीन चरणों की तरह दिन भर उतार-चढ़ाव बना रहा। दोपहर बाद मौसम के बिगड़ैल तेवर के चलते बूथों से कतारें कम हुईं तो पोलिंग परसेंटेज भी अचानक गिरने लगा। नतीजा यह हुआ कि अन्य चरणों की तुलना में आखिरी चरण का मतदान प्रतिशत सबसे कम रहा।
बूथों पर सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों ने मतदान शुरू करा दिया। यह अलग बात रही कि सुबह के वक्त सर्दी होने से उस वक्त बूथों पर ज्यादा वोटर नहीं पहुंचे। इसीलिए शुरुआती एक घंटे में सिर्फ चार फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। दूसरे घंटे में छह फीसदी मतदाता बढ़ गए। आसमान से बादल छंटे तो लोगों ने मतदान केंद्रों की ओर रुख किया। दिन में दस बजे तक मतदाताओं की संख्या नौ फीसदी बढ़ गई।
दिन में 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक मतदान की रफ्तार स्थिर रही, क्योंकि इस दौरान तीन घंटे में हर घंटे औसतन आठ-आठ प्रतिशत मतदाता बढ़ते रहे। दोपहर दो बजे से आसमान पर बादलों की चादर घनी होनी शुरू हुई तो मतदान का प्रतिशत भी गिरने लगा। दो बजे तक केवल सात फीसदी मतदाता बढ़े, लेकिन बाद में मतदान की रफ्तार लड़खड़ा गई। अपराह्न तीन बजे तक केवल 3.6 फीसदी मतदाताओं में बढ़ोत्तरी हुई। शाम चार बजे वोट डालने वाले सिर्फ 2.2 फीसदी रह गए। हालांकि, अंतिम घंटे में छह प्रतिशत मतदान हुआ, लेकिन बीच में वोटिंग धीमी पड़ने से औसत मतदान पहले तीन चरणों की तुलना में घट गया।


दिग्गजों के चहेतों का भाग्य मत पेटिकाओं में बंद
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही विभिन्न पार्टियों से जुड़े जलालाबाद क्षेत्र के कई सियासी क्षत्रपों और उनके चहेतों का भाग्य मत पेटिकाओं में बंद हो गया।
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 30 मिर्जापुर द्वितीय सीट कई पार्टियों के दिग्गजों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। इस वार्ड से सपा नेता विजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला बाबू ने पुत्रवधू प्रियंका आयुष सिंह विभू को और इसी पार्टी के जेल विजिटर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह सोमवंशी ने पत्नी प्रीति को चुनाव लड़ाया है। इसी वार्ड से बसपा समर्थित उमा देवी कुशवाहा को जिताने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह और उनकी टीम पूरी शिद्दत से जुटी रही।
इसी तरह कलान तृतीय वार्ड 28 से भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह और जेपीएस राठौर ममिता देवी को चुनाव लड़ाया तो भाकियू की तेजतर्रार नेत्री तारा यादव ने भी उम्मीदवारी का दावा ठोंका। कलान द्वितीय वार्ड 27 से बसपा विधायक नीरज मौर्य कुशवाहा और संजीव राठौर ने रेखा राठौर को जिताने में कोई कसर बाकी नहीं रखी।
पूर्व विधायक एवं डीसीबी के पूर्व चेयरमैन दल सिंह यादव ने मिर्जापुर प्रथम वार्ड से बेटे वीरेंद्र यादव को जिताने के लिए दिन-रात एक कर दिया। इसी तरह कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा के भतीजे अनिल वर्मा की प्रतिष्ठा जलालाबाद तृतीय वार्ड 34 से उम्मीदवार आराधना वर्मा की उम्मीदवारी से जुड़ी है, तो पूर्व विधायक शरदवीर सिंह की सियासी साख मिर्जापुर तृतीय वार्ड 31 से जुड़ी है। इन सभी ने वहां से सपा नेता केवी सिंह यादव की पत्नी सुशीला यादव का पर्चा दाखिल कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें