फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार शिकायतों में एक का भी नहीं हुआ निस्तारण

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में जनसुनवाई में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समस्या सुनते हुए। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में संभव के तहत मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें कुल चार शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला मदराखेल निवासी भगवान शरण गंगवार ने दीवार बनवाने, लोधीपुर के शहनवाज खां ने सड़क के अधूरे निर्माण को पूरा कराने, अजीजगंज के हिमांशु पाल ने नाली सफाई एवं कूड़ा निस्तारण कराए जाने, प्रदीप कुमार ने सफाई कर्मचारी के भुगतान कराए जाने की मांग की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त भान सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज कुमार मिश्र, जीएम जलकल विजय कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें