फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी पीकर विरोध: नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने कहा- तंबाकू जानलेवा है...पर पुरानी पेंशन नहीं तो जिएंगे किसके सहारे

Mon, 14 Mar 2022 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

नई पेंशन के खिलाफ नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने शाहजहांपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने धूम्रपान कर विरोध जताया। कहा कि तंबाकू जानलेवा है लेकिन पुरानी पेंशन ही नहीं होगी तो लंबी उम्र किसके सहारे जिएंगे।
विज्ञापन
पार्सल कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में नई पेंशन के खिलाफ सोमवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के सदस्यों ने धूम्रपान कर अपना विरोध जताया। शाहजहांपुर के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में नरमू के सभी सदस्य रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। जहां पर सभी ने बीड़ी जलाई और विरोध जताया।

विज्ञापन


शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि तंबाकू जानलेवा है। बीड़ी पीने से उम्र कम होती है। जब पुरानी पेंशन ही नहीं तो लंबी उम्र किसके सहारे जिएंगे। इसलिए विरोध दर्ज कराने के लिए सामूहिक रूप से बीड़ी पी रहे हैं, ताकि सरकार हमारी पीड़ा को समझे।

इस दौरान शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सहायक सचिव शिवम सक्सेना, अध्यक्ष रामौतार शर्मा, राजीव, समरदीप, अशरफ, सचिन, केशरी, चंदा, मोहित, गौरव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें