फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 48 घंटों की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त पेड़-खंभे और मकान गिरे... बिजली भी गुल

विज्ञापन
लोहारों वाले चौराहे पर जलभराव व गड्ढों के बीच गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लगातार 48 घंटों से हो रही बारिश के कारण जिले में कई स्थानों पर मकान गिर गए तो खंभे और पेड़ टूट गए। उपकेंद्रों में पानी भर जाने और 33 केवीए लाइन में फॉल्ट के कारण शहर की बिजली गुल हो गई, जो 12 घंटों बाद भी सुचारू नहीं हो सकी। शहर में जगह-जगह जलभराव और बारिश के कारण कामकाज ठप रहा। धान की फसल गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ। रविवार को भी तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश ने शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक लगातार बारिश होने से शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर गलियों तक पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न होने से लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई।
रेलवे परिसर, रोडवेज टैक्सी स्टैंड और नगर निगम कार्यालय भी जलभराव से अछूते नहीं रहे। लगातार बारिश के बीच जलनिकासी नहीं होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन

शहर के कवि तिराहा, लाल इमली चौराहा, स्टेशन रोड, अंटा चौराहा, बाडूजई प्रथम, महमंद हद्दफ, रंगीन चौपाल, सिंजई, मिशन फील्ड, लोहरों वाला चौराहा और मदराखेल समेत कई इलाकों में पानी भरा रहा। मुख्य मार्गों पर जलभराव से वाहनों की रफ्तार थम गई, जबकि गलियों में लोगों को घरों से निकलने में भी परेशानी हुई।
रेलवे परिसर में पानी भरने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस लाइन गेट के सामने जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, पास में स्थित रोडवेज टैक्सी स्टैंड में पानी भर जाने से यात्रियों और सवारियों को दिक्कत हुई। नगर निगम कार्यालय परिसर में भी पानी भर गया। अपनी समस्याएं लेकर कार्यालय पहुंचे फरियादियों को जलभराव के बीच आने-जाने में परेशानी हुई।
बारिश का असर कारोबार पर भी पड़ा। शुक्रवार रात से जारी बारिश के कारण शनिवार को शहर के कई बाजारों में दुकानें नहीं खुलीं। सन्नाटा पसरा रहा और लोगों की आवाजाही भी कम रही। सब्जी मंडी में भी अधिकांश दुकानें बंद रहीं। जो दुकानें खुलीं, वहां खरीदारों की भीड़ रही।
-
दो मंजिला मकान समेत कई घर गिरे, बाल-बाल बचे लोग
तिलहर। बारिश से ढकिया रघा में पूर्व प्रधान अनिल कुमार का दो मंजिला मकान समेत जगह-जगह कई लोगों के घर गिर गए और कई गांवों में जलभराव हो गया। गनीमत रही कि मकान गिरने के दौरान लोग बाल-बाल बच गए, लेकिन कई परिवार बेघर हो गए। पूर्व प्रधान अनिल परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और उनका गांव में दो मंजिला मकान बंद था। इसी गांव के शमसुल हसन और नन्हे गुप्ता के मकानों के भी कई हिस्से बारिश से टूट गए। शमसुल को परिवार के साथ तिरपाल के नीचे आश्रय लेना पड़ा। अन्य कई गांवों में भी कच्चे-पक्के मकान और दीवारें गिरने की सूचना है। तहसीलदार आदेश कुमार ने बताया कि राजस्व टीमों को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन कराया जाएगा। सर्वे के बाद प्रभावित लोगों नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। संवाद



तिलहर की सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी

तिलहर। नगर के कई मोहल्लों की सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। मोहल्ला निजामगंज, बिरियागंज, उम्मरपुर, दातागंज, नई बस्ती, कुंवरगंज, बहादुरगंज, हिंदू पट्टी आदि कई इलाकों में जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी घुस गया। जगह-जगह जलभराव से नगर पालिका की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खुुल गई। लोगों का आरोप है कि नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति होने से यह समस्या पैदा हुई है। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कई जगह नालों के ऊपर पक्का निर्माण कर लिए जाने से उनकी सफाई नहीं हो पाती है। उन्होंने बताया कि जेसीबी से नालों का कचरा निकाला जा रहा है। बारिश में तमाम किसानों की धान की फसल पानी से भरे खेतों में गिरकर डूूब गई है। कई किसानों के खेतों में तेज हवा से गन्ना भी गिर गया है। तहसीलदार आदेश कुमार के अनुसार बारिश थमने और खेतों से पानी निकलने पर फसली नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। संवाद



टिनशेड गिरने से बाल-बाल बचा परिवार, घरेलू सामान क्षतिग्रस्त

देवकली। बंडा के मोहल्ला धर्मापुर में शुक्रवार की रात कच्ची दीवारों पर टिन डालकर परिवार सहित गुजर कर रहे आदिल का टिनशेड तेज हवा में उड़ गया और दीवारें भरभराकर ढह गईं। गनीमत रही कि आदिल और उनका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन मलबे में दबकर उनका घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आदिल ने बताया कि दीवारें कमजोर होने से उन्हें टिनशेड गिरने का पहले से आभास था। इसी डर से वह पास में ही खुली जगह पर तिरपाल तान कर अपने बच्चों के साथ रात बिता रहे थे। इसलिए उनका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन टिनशेड के नीचे बक्से में रखा सामान, एलसीडी समेत घरेलू सामान टूट कर बिखर गया। आदिल के अनुसार उनका सरकारी आवास स्वीकृत हो चुका है और उसकी पहली किश्त भी आ चुकी है, लेकिन बारिश होने के कारण उसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। संवाद



दीवार ढहने से मलबे में दबकर गाय मरी

सेहरामऊ दक्षिणी। शुक्रवार को सुबह कस्बा निवासी संतराम के घर की कच्ची दीवार ढह गई। उस दौरान दीवार पर पड़े तिरपाल के नीचे बंधी उनकी गाय मलबे में दब गई। उन्होंने जब तक पड़ोस के लोगों की मदद से मलबा हटाकर गाय को निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। बारिश से ग्राम पंचायत महमदपुर के मजरा लक्ष्मनपुर में दोनों मुख्य रास्तों पर घुटनों तक पानी भर गया। भरगवां-चौहनापुर मार्ग पर कई जगह जलभराव हो गया। संवाद


स्कूल परिसर में सूखा पेड़ गिरने से चहारदीवारी टूटी, खंभा गिरने से खोखा क्षतिग्रस्त
परौर। यहां के संविलियन विद्यालय परिसर में लगा नीम का सूखा पेड़ बारिश के साथ तेज हवा चलने से शुक्रवार को गिर गया। इससे स्कूल की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि स्कूल में अवकाश होने से कोई हादसा नहीं हुआ। शनिवार को बिजली का एक खंंभा गिरने से पास में रखा लकड़ी का खोखा भी टूट गया। संवाद


कई गांवों में फसलें गिरने से किसानों को काफी नुकसान
निगोही। बारिश के साथ चली तेज हवा से रामनगर, पराझरसा, कुदिरना, गढ़ा, तालगांव, लोहरगवां, ऊनकलां आदि गांवों में धान और गन्ने की फसलें गिर जाने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कई किसानों का कहना है कि उन्होंने ठेके पर खेत लेकर लागत लगाई, लेकिन अब खेत मालिकों की देनदारी चुकता करना कठिन हो जाएगा, क्योंकि फसलों पर उनकी लागत भी बारिश में डूब गई है। संवाद


मीरानपुर कटरा में बाजार मार्ग समेत कई मोहल्लों में भरा पानी
मीरानपुर कटरा। मुख्य चौराहा ओवरब्रिज के नीचे और बाजार मार्ग समेत जलालाबाद राज्यमार्ग के आसपास कई मोहल्लों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज हवा में तैयार फसलें खेतों में गिर जाने से किसान बहुत परेशान रहे। नगर में हुए जलभराव को लोग तालाबों पर हुए अवैध कब्जों का नतीजा बता रहे हैं। संवाद

लोहारों वाले चौराहे पर जलभराव व गड्ढों के बीच गुजरते वाहन। संवाद

लोहारों वाले चौराहे पर जलभराव व गड्ढों के बीच गुजरते वाहन। संवाद

लोहारों वाले चौराहे पर जलभराव व गड्ढों के बीच गुजरते वाहन। संवाद

लोहारों वाले चौराहे पर जलभराव व गड्ढों के बीच गुजरते वाहन। संवाद

लोहारों वाले चौराहे पर जलभराव व गड्ढों के बीच गुजरते वाहन। संवाद

लोहारों वाले चौराहे पर जलभराव व गड्ढों के बीच गुजरते वाहन। संवाद

लोहारों वाले चौराहे पर जलभराव व गड्ढों के बीच गुजरते वाहन। संवाद

लोहारों वाले चौराहे पर जलभराव व गड्ढों के बीच गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें