फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राना पब्लिक स्कूल में नूरवेज का अच्छा प्रदर्शन

विज्ञापन
परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी मनाते पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के राना पब्लिक स्कूल में 10वीं में नूरवेज खान ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया है। फैजुद्दीन, शुभ और अविका वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा और अंश शुक्ला ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। केशव सिंह ने 91, सहजप्रीत कौर और आस्था मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया। स्कूल के डॉयरेक्टर अवतार सिंह राना, प्रबंधक प्रदीप पांडे, प्रधानाचार्य सतेंद्र चौहान ने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन



सेक्रेड हार्ट एकेडमी में अथर्व ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
पुवायां। द सेक्रेड हार्ट एकेडमी में अथर्व शुक्ला ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, केशव बंसल और शिवेश ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय और तन्मय सिंह ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव मेहरोत्रा, डायरेक्टर आकाश मेहरोत्रा, प्रधानाचार्य संध्या रानी अवस्थी ने बच्चों की उपलब्धि पर माला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद

कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में अनन्या अव्वल
पुवायां। पुवायां के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल में अनन्या सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अनुष्का श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और वंशिका, पर्व अग्रवाल, शौर्य गुप्ता ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अनन्या ने सफलता का श्रेय अपने पिता, मां और शिक्षकों को दिया। रिजल्ट आने के बाद तमाम बच्चे स्कूल पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. रचित अग्रवाल, विनायक अग्रवाल ने बच्चों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर आगे की कक्षाओं में और मेहनत करने की प्रेरणा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें