फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास की दूसरी किस्त न मिलने पर आत्मदाह की धमकी

Fri, 07 Oct 2016 12:45 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंदिरा आवास की दूसरी किस्त न मिलने से परेशान लाभार्थी ने एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गांव उदरा टिकरी निवासी शिवपाल सिंह ने एसडीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उसे नवंबर, 2014 में इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ था। एक किस्त भी उसे मिल गई। इससे उसने आवास का निर्माण शुरू करा दिया लेकिन दूसरी किस्त आज तक नहीं दी गई है। तमाम पत्र देने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं सुन रहा है। आवास का निर्माण पूरा न होने से बारिश आने पर घर में रखा सारा सामान और अनाज भीगकर खराब हो गया।
शिवपाल सिंह ने कहा कि 14 अक्तूबर तक उसे किस्त नहीं मिली तो वह 15 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह कर लेगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें