फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सूदखोर विक्की के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सूदखोरी के आरोपी विक्की बग्गा का न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। हाजिर न होने पर पुलिस कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

26 अगस्त को रोजा की दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी में चार साल के मासूम को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर व उनकी पत्नी शिवांगी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को 18 दिन हो चुके हैं। रामनगर कॉलोनी निवासी आरोपी शैंकी आनंद को पुलिस ने जेल भेज दिया था, लेकिन रामनगर कॉलोनी निवासी विक्की बग्गा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रहीं हैं। शाहजहांपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ दिन पूर्व सूदखोर विक्की बग्गा का एटीएम अमृतसर में प्रयोग किया गया, लेकिन इस मामले की पुष्टि नहीं हो सकी। वहीं, एक दूसरे मामले में आरोपी पार्षद प्रदीप व अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी विक्की बग्गा का वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें