फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में नामांकन आज से

Tue, 31 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक जमा होंगे पर्चे
विज्ञापन

परिसर में बनाया गया त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा   
प्रत्याशी समेत सिर्फ पांच लोगों को जाने की अनुमति

स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ने वालेे प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जमा करने का काम कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप देेने में प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार को दिन भर जुटे रहे। कलक्ट्रेट कैंपस में नामांकन के लिए एसडीएम सदर के न्यायालय कक्ष समेत करीब एक दर्जन से अधिक कक्षों को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए आरओ कक्ष के रूप में तब्दील किया गया है। इसके  साथ ही सुरक्षा के लिहाज से कलक्ट्रेट कैंपस को बल्लियों की बेरीकेडिंग कर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 
 जिले की विभिन्न तहसीलों में चार नगरपालिकाओं और छह नगर पंचायतें हैं। इनमें से पुवायां की नगर पालिका परिषद समेत खुटार नगर पंचायत के नामांकन पत्र पुवायां तहसील मुख्यालय पर, जलालाबाद नगरपालिका परिषद व अल्हागंज नगर पंचायत के नामांकन जलालाबाद ब्लॉक मुख्यालय पर और तिलहर नगरपालिका परिषद समेत कटरा व खुदागंज नगर पंचायतों के नामांकन तिलहर तहसील मुख्यालय पर होंगे। 
विज्ञापन

चूंकि, शहर की नगरपालिका परिषद समेत रोजा और कांट नगर पंचायत के नाम निर्देशन पत्र जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में जमा किए जाएंगे। इसलिए वहां के विभिन्न कक्षों को इस कार्य के लिए व्यवस्थित कर उन्हें आरओ कक्ष में बदल दिया गया है। खास यह है कि निकाय अध्यक्षों और वार्ड मेेंबर पद के लिए नामांकन पत्र अलग-अलग कक्षों में जमा कराने की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन

एक कक्ष में अधिकतम चार वार्डों के नामांकन पत्र जमा करने का निर्णय किया गया है। इसीलिए शहर की नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के नामांकन एसडीएम सदर के न्यायालय कक्ष में जमा होंगे, जबकि 44 वार्डों के लिए 11 आरओ कक्ष अतिरिक्त बनाएगए। इसी तरह कांट व रोजा नगर पंचायतों के नामांकन पत्र जमा करने के लिए कलक्ट्रेट के विभिन्न कक्ष तय किए गए हैं। आरओ कक्ष में प्रत्याशी के सिर्फ दो प्रस्तावकों और दो अनुमोदकों को जाने की अनुमति होगी। उनके साथ आने वाली समर्थकों की भीड़ रोकने के लिए विधानसभा चुनाव की तरह कलक्ट्रेट गेट, कैंटीन और पोर्टिको व बरामदे के पास बैरीकेडिंग कर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। देर शाम उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निकाय)/एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी/ पंचस्थानीय चुनावालय प्रभारी सरोज कुमार आदि ने बेरीकेडिंग का निरीक्षण कर अन्य तैयारियों की समीक्षा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें