जलालाबाद नगर पालिका में नामित सभासद प्रदीप मिश्र को शपथ दिलाते एसडीएम व मौजूद अन्य सभासद। संवाद
- फोटो : Archive
जलालाबाद। नगरपालिका परिषद के सभागार में एसडीएम प्रभात राय ने शासन से नामित सभासदों कुसुम शर्मा, प्रदीप मिश्रा, गौरव राघव, सुधीर गुप्ता और अनंतराम सागर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर एसडीएम ने नामित सभासदों को उनके पद से जुड़ी जिम्मेदारियाें का बोध कराया और उनसे जनहित में हमेशा सक्रिय रहने की अपील की। इससे पहले ईओ एचएन उपाध्याय सहित कई सभासदों ने सभी नामित सभासदों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। मोहम्मद जीशान के संचालन में हुए कार्यक्रम में चेयरमैन शकील खां, मनोज अग्निहोत्री, आकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अल्हागंज। नगर पंचायत के सभागार में जलालाबाद के एसडीएम प्रभात राय ने शासन से नामित वार्ड सदस्यों रामकृष्ण मिश्रा, रामकिशन राठौर और देवेश शंखवार को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने नव मनोनीत वार्ड सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में चेयरमैन शिवानी वर्मा, सहित भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गुप्ता, उदित गुप्ता, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के अध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे। शपथ लेकर वार्ड सदस्यों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और शासन का आभार व्यक्त किया।