फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो और तीन पर शौचालय नहीं, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर शौचालय की सुविधा नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर अप लाइन की ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों को शौचालय के लिए दूसरे प्लेटफॉर्म पर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने से पहले प्लेटफॉर्म पर शौचालय की सुविधा थी। वर्ष 2023 में पुनर्निर्माण के दौरान इन्हें तोड़ दिया गया। इसके बाद दोबारा शौचालय नहीं बनाए गए। प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर ट्रेनों के रुकने के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने का मामला जनप्रतिनिधि भी उठा चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्टेशन के निर्माण कार्य में शौचालय प्रस्तावित भी हैं, लेकिन अब तक उनके लिए स्थान का सीमांकन नहीं हो सका है। मुरादाबाद मंडल के अधिकारी भी स्थानीय अधिकारियों को शौचालय निर्माण के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद यात्रियों को सुविधा मिलने का इंतजार है। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है। इसे लेकर मंडलीय अफसरों ने संबंधित को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें