फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वीडियो वायरल होने के मामले में नहीं दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पार्षदों का वीडियो वायरल होने के मामले में अब तक किसी पार्षद की ओर से भाजपा महानगर अध्यक्ष को जवाब नहीं दिया गया है। बुधवार को जारी नोटिस का शुक्रवार तक जवाब देना था।
विज्ञापन

हाथ में जल लेकर नगर निगम की आमदनी सभी 60 पार्षदों में बांटने की बात कहते मंगलवार को पार्षदों का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने नोटिस जारी किया था। अब तक किसी पार्षद ने इसका जवाब नहीं दिया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार तक का समय दिया गया था। अब तक किसी का जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। शनिवार को आगे की कार्रवाई पर निर्णय किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें