फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हल्की बारिश के बाद भी नहीं मिली उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में सुबह से तेज धूप निकली जिससे तापमान में वृद्धि हुई। शाम को चार बजे के आसपास हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे उमस से राहत नहीं मिली। पूर्वी हवा चलने से उमस का असर बरकरार रहा। वायुदाब 22 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे फिर बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि पूर्वी हवा चलने से उमस बनी हुई है। तापमान में भी वृद्धि हुई है। वायुदाब गिरने से फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें