फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी के बाद भी उमस से नहीं मिली राहत, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा थाना परिसर में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहने के साथ कई बार हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। हालांकि तापमान में गिरावट आई है। वायुदाब बढ़ने के बाद भी पूर्वी हवा के असर से बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। इस वजह से उमस का असर बना होने से बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


तेज बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा पर हुआ जलभराव
मीरानपुर कटरा। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात से 10 बजे के बीच तेज बारिश हुई। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहा और रोडवेज गेट के सामने जलभराव हो गया। इससे वाहनों चालकों को काफी दिक्कत हुई। कई मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया कि नालियों पर अतिक्रमण होने की वजह से जलभराव की समस्या हो रही है। पंपिंग सेट से पानी को निकलवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें