फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदेश में जंगलराज कोई सुरक्षित नहीं’

Mon, 22 Jun 2015 09:17 PM IST
तिलहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद कृष्णाराज ने कहा कि प्रदेश में न तो आम जनता सुरक्षित है और न ही पत्रकार। कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। विकास कार्यों में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।
विज्ञापन

सांसद पोटरगंज स्थित भाजपा नगराध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान नगराध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने मोदी सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति सहित अनेक योजनाओं को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा को जनता का सच्चा हितैषी बताया। इस दौरान संजय गुप्ता, इंद्रपाल सिंह, सत्यपाल गंगवार, नन्हें लाल गंगवार, दोदराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


जनसमस्याएं उठाने पर कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
संासद के आगमन पर पहले जनसमस्याओं की सुनवाई का कार्यक्रम था। जब भाजपा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामलड़ैते कुशवाहा ने तिलहर में गोवाहाटी और त्रिवेणी एक्सप्रेस रोके जाने, रेलवे क्रॉसिंग के पास फुट ओवर ब्रिज बनाने का मुद्दा उठाया तो पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने यह कहकर रोक दिया कि यह सिर्फ अभिनंदन का कार्यक्रम है, जन समस्याएं बाद में सुनी जाएंगी। इस पर कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भी हुई। इस पर सांसद कृष्णाराज ने भी नाराजगी जताई। उधर, जनता द्वारा एक साल बाद भी क्षेत्रीय समस्याओं के प्रति बेरुखी दिखाने पर रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें