फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न पर्याप्त दवाएं और न ही डॉक्टर, कैसे हो इलाज  

Thu, 21 Sep 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहने को तो जिला अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर ट्रॉमा सेंटर तक की सुविधा है, लेकिन उम्मीदों के इस अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त दवाएं भी नहीं मिल रहीं हैं। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को इलाज के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। इमरजेंसी से लेकर ट्रॉमा सेंटर तक बदइंतजामी है। लोग काफी उम्मीदें लेकर जिला अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यहां उन्हें जरूरी दवाएं भी नहीं मिलती। डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं। रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी अस्पताल में कमी है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार में जिले से प्रतिनिधित्व होने के बावजूद अस्पताल की यह दशा लोगों को कचोट रही है। जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी कोड मिलने में देरी की वजह से दवा खरीद में देरी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें