फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब किसी ने नहीं सुनी पीड़ा...तो खुद उठाया रास्ता सही करने का बीड़ा

विज्ञापन
गांव डिमरई में रास्ता सही करते लोग - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। बंडा क्षेत्र के गांव डिमरई के पास कई किलोमीटर कच्चा रास्ता बारिश में दलदल बन गया था। ग्रामीणों ने रविवार को एकत्र होकर प्रदर्शन करने के बाद फावड़े से गड्ढों का पानी निकालकर मिट्टी का भराव किया। जनप्रतिनिधियों के रवैये से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

गांव डिमरई से अजोधापुर तक कई किलोमीटर का रास्ता कच्चा है। बरसात में कीचड़ बनने में कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों से वार्ता करके रोड बनवाने की मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे परेशान होकर रविवार को गांव के तमाम लोग एकत्र हुए और पहले प्रदर्शन किया।
इसके बाद डिमरई से अजोधापुर तक कई किलोमीटर रास्ते में भरे पानी को खेतों में निकाला गया और गड्ढों में फावड़े से मिट्टी डालकर समतल किया गया। रास्ता सही करने वालों में संदीप सिंह, गुरजीत सिंह, निशान सिंह, दिलबाग सिंह, सर्वजीत सिंह, बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरपेज सिंह, गुरसेवक सिंह, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें