फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली कनेक्शन नहीं, नए सत्र में छात्राओं के प्रवेश पर लगा ग्रहण

Sun, 02 Jun 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अजीजगंज में नवनिर्मित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का भवन।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अजीजगंज में नए बने जीजीआईसी में बिजली कनेक्शन न हो पाने से अब तक भवन माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर ही नहीं हो पाया। ऐसे में इस सत्र में छात्राओं के प्रवेश पर ग्रहण लगा हुआ है। अफसर जल्द ही प्रक्रिया शुरू कराने का दावा जरूर कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में छात्राओं की शिक्षा के लिए कोई सरकारी विद्यालय नहीं है। निजी स्कूलाें में अधिक फीस होने के कारण कई गरीब घर की छात्राओं को पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ रही थी। इस पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बालिका काॅलेज की कार्ययोजना को शुरू कराया था। अजीजगंज में डैम के आगे छह बीघा जमीन को चिह्नित कर अल्पसंख्यक विभाग से बजट जारी होने के बाद वर्ष 2018 में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत कई चक्रों में आवंटित कुल चार करोड़ 82 लाख 17 हजार रुपये की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। रंग-रोगन के साथ अन्य सभी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली गईं। नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में ही कक्षा एक से 12 तक विद्यालय में छात्राओं की प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन बिजली कनेक्शन न होने से काॅलेज विभाग को हैंडओवर नहीं हो पाया।
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि वह विद्यालय में बिजली कनेक्शन कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से इस विषय में वार्ता की थी। उनकी ओर से सकारात्मक जवाब मिला है। संभावना है कि एक-दो दिनों में कनेक्शन मिल जाए। उसके बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग को विद्यालय भवन हैंडओवर कर दिया जाएगा, जिससे उनमें प्रवेश शुरू हो सकें।

-

पीएम श्री जीजीआईसी चौक में 2500 छात्राएं अध्ययनरत

शहर के चौक में एक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहले से है। इसको पीएम श्री योजना के तहत चयनित किया गया था। इस विद्यालय का भवन काफी जर्जर हाल में था, जिसके पुर्ननिर्माण की स्वीकृत प्रदेश की तत्कालीन सपा सरकार में मिली थी। पिछले शैक्षिक सत्र के दौरान फरवरी 2023 में विद्यालय भवन को हैंडओवर किया गया। इसके बाद विद्यालय में कक्षाएं संचालित होनी शुरू हो गईं। वर्तमान में यहां 2500 छात्राएं कक्षा एक से इंटर तक अध्ययनरत हैं।

-

छात्राओं के प्रवेश को रहती है मारामारी

-बालिका शिक्षा के लिए नगर में आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य कन्या पाठशाला, जीजीआईसी और नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज का संचालन होता है। हर साल इन कॉलेजों में छात्राओं के प्रवेश को लेकर मारामारी रहती है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद इस समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा।

-

नवनिर्मित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन को अभी माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर नहीं किया गया है। इसका कारण बिजली का कनेक्शन न मिल पाना बताया जा रहा है। हैंडओवर होने के बाद जल्द ही विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

- हरिवंश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें