फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यायालय के आदेश के बावजूद पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज न होने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को एसपी सिटी से मुलाकात की। पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह परिषद के अध्यक्ष रमेश दीक्षित के नेतृत्व में सभी लोग एसपी कार्यालय में एकत्र हुए। एसपी ने पूर्व सैनिकों को एसपी सिटी के पास भेज दिया। पूर्व सैनिकों ने एक मत में कहा कि कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए। सही आरोपी पर कार्रवाई की जाए। ऐसा लग रहा है कि पुलिस अधिकारी पुलिस वालों को बचा रहे हैं। मामले में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनका कहना था कि रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, पीड़ित की बेटी ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें