फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निजामगंज-फतेहपुर गैसरा मार्ग गड्ढों में तब्दील

Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर के निजामगंज में जर्जर पड़ा मैरिज लॉन से ग्राम फतेहपुर गैसरा जाने वाला मार्ग। संवाद
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला निजामगंज में बरातघर से लेकर फतेहपुर गैसरा गांव तक जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। कई जगह मार्ग क्षतिग्रस्त होने से संकरा हो जाने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब 300 मीटर लंबा यह मार्ग कई वर्ष पहले बनाया गया था। इसी मार्ग से फतेहपुर गैसरा का संपर्क मार्ग भी जुड़ा है। इस कारण नगर की सीमा में इस मार्ग से दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। इसी मार्ग से किसान ट्रैक्टर ट्राॅली से अपनी उपज भी मंडी तक ले जाते हैं। इस कारण गेहूं, धान और गन्ना के सीजन में मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है।
गत वर्ष जल निगम के ठेकेदारों ने पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए कई जगह खोदाई कराई। पाइप लाइन डालने क बाद गड्ढों को कायदे से भरे नहीं जाने से मार्ग की दशा ज्यादा खराब हो गई है। क्षेत्रवासी चांद अंसारी और कन्हैया लाल ने मार्ग की मरम्मत कराने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं किए जाने पर मानसून की बरसात का दौर शुरू होने पर मार्ग पर गड्ढों में जलभराव से हादसे होने का भय है।
विज्ञापन

000
फतेहपुर गैसरा मार्ग खराब होने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। इस बारे में कोई शिकायत भी नहीं मिली। जल्द ही इस मार्ग का सर्वे कराकर उसे बनवाने का प्रस्ताव नगरपालिका के स्तर से स्वीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन

-जीत सिंह राय, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें