भारोत्तोलन में स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं
शाहजहांपुर। युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से ग्रामीण खेल लीग के तहत जूनियर वर्ग में बालक एवं बालिकाओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 13 से 15 फरवरी तक हापुड़ के डीएम स्पोर्ट्स स्टेडियम गढ़मुक्तेश्वर में हुई। इसमें कोच दीपक वर्मा के निर्देशन में भारोत्तोलन में जिले की दो बालिकाओं ने बरेली जोन का प्रतिनिधित्व किया।
45 किलोग्राम भार वर्ग में निकिता वर्मा ने तीसरा और 49 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले व जोन का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ी विकासखंड सिधौली के ग्राम महाऊ दुर्ग की निवासी हैं। इस सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बमनिया, कोच ब्रजेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल, अनुराग, अनिल कुमार, राहुल उपाध्याय, मोहित, सतेंद्र आदि ने उन्हें बधाई दी है। संवाद