फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निहाल इलेवन ने दर्ज की पांच विकेट से जीत

विज्ञापन
बंडा के अजोधापुर में शहीद सारज सिंह ​क्रिकेट टूर्नमेंट में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बंडा के गांव अजोधापुर में चल रहे द्वितीय शहीद सारज सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में निहाल इलेवन की टीम ने पिपरिया मझरा इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

पिपरिया मझरा इलेवन के कप्तान रविंद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले बललेबाजी करने का फैसला किया। मझरा की टीम 16 ओवर में नौ विकेट पर 99 रन ही बना सकी। तौशीद ने 26 रनों का योगदान दिया। निहाल इलेवन के खिलाड़ी तुषार ने दो और अमित ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी निहाल इलेवन की टीम ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर सौ रन बनाकर मैच जीत लिया। अमित ने 30, रोहित ने 23 रन बनाए। पिपरिसा मझरा के खिलाड़ी रूबल और मुदस्सर ने दो-दो विकेट लिए। अमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच में अंपायरिंग कुलदीप सिंह, ओमकार सिंह ने की। कमेंट्री मनी बाजवा, गुरेंद्र सिंह ने और स्कोरिंग कंवलजोत सिंह, दिलबाग सिंह ने की। आयोजन में कैप्टन सिंह, सरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, निशान सिंह, गुरप्रीत सिंह का सहयोग रहा। शुक्रवार को भांभी इलेवन और बंब इलेवन बंडा के बीच मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें