तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित सरयू पुलिया के पास अंडरपास में जलभराव की समस्या को एनएचएआई ने निस्तारित करा दिया है। समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई अधिकारी हरकत में आए। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर अंडरपास में भरे पानी की निकासी कराई।
पानी भरने से स्कूली छात्र-छात्राओं और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके थे। एनएचएआई के कक्ष नियंत्रण अधिकारी इंद्रेश यादव ने बताया कि अंडरपास में जलभराव की शिकायत मिली थी। अधिकारियों के निर्देश पर टीम भेजकर पानी निकलवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अंडरपास में जहां-जहां गड्ढे हैं, उन्हें जल्द सही कराया जाएगा, जिससे दोबारा जलभराव की समस्या न हो। संवाद
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।