परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रीति की मौत की सूचना पर पति चंदू भी हरियाणा से खुटार के लिए रवाना हो गया है। प्रीति की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता के अनुसार रविवार रात पुत्री की दामाद से मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। हालांकि पिता ने कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
15 दिन पहले हुई है भाई की मौत
प्रीति का विवाह 10 दिसंबर को हुए सामूहिक विवाह समारोह में अपने भाभी रंजो देवी के भाई चंदू से हुआ था। चंदू हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। शादी के बाद वह हरियाणा चला गया था। एक जनवरी को चंदू ससुराल आया था और तीन जनवरी को फिर से हरियाणा चला गया था।
प्रीति अभी तक एक बार भी ससुराल नहीं गई थी। 15 दिन पूर्व प्रीति का बड़ा भाई परागेलाल गंभीर बीमार हो गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 15 दिन में दो मौतों से परिजन बेहाल हैं।