नव नियुक्त शिक्षकों ने मनाया काला दिवस, धरना दिया
विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले नवनियुक्त शिक्षकों ने शुक्रवार को काला दिवस मनाया। इस दौरान शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में काली पट्टी बांधकर धरना भी दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य, महामंत्री अनंत वाजपेयी, संजय वीर सिंह, शाहनबाज अहमद, सज्जन कुमार, कौशल किशोर, राजेश मिश्रा, राम आसरे वर्मा आदि शामिल रहे।