फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उपलों के ढेर पर मिली नवजात, कुछ घंटे बाद दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर कस्बे में शनिवार सुबह मथाना रोड पर उपलों के ढेर पर लावारिस हालत में नवजात बच्ची मिली। ग्रामीणों ने उसे कपड़े में लपेटकर सुरक्षित किया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर बच्ची को वहां छोड़ने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब पांच बजे मथाना रोड पर बाइक सवार दो लोगों के नवजात बच्ची को उपलों के ढेर पर छोड़कर जाने की बात सामने आई है। खेत की ओर जा रहे और टहलने निकले ग्रामीणों ने उसे देखा। इसी दौरान गांव की मान देवी घर से बाहर कूड़ा डालने निकलीं तो उन्हें बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।
पास जाकर देखा तो उपलों के ढेर पर नवजात पड़ी थी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची को कपड़े में लपेटकर साफ किया गया और अस्पताल ले जाया गया। मान देवी ने बच्ची को पालने की इच्छा जताई थी, लेकिन कुछ ही घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ गई और दोपहर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि नवजात की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस टीमें बच्ची को वहां छोड़ने वालों की पहचान के लिए जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें