फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अमर शहीद नायक जदुनाथ सिंह की नई प्रतिमा का आज होगा अनावरण

Sat, 15 Feb 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के पैत्रक गांव खजुरी में उनकी नई प्रतिमा का अनावरण शनिवार को किया जाएगा। इसके लिए शहीद के प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़ी सभी तैयारियां शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली गईं। प्रतिमा के अनावरण के लिए सेना की फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) स्थित छावनी से राजपूत रेजीमेंट के शीर्ष अधिकारियों के आने की संभावना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ट जनों और सैन्य अधिकारियों के लिए प्रतिमा स्थल के पास पांच बीघा भूमि को समतल कर वहां एक हेली पैड पहले ही बनाया जा चुका है। बता दें कि पहले गत छह फरवरी को शहीद के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम तय किया गया। उस वक्त कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने की संभावना को देखते तमाम तैयारियां की गईं थीं। समारोह के लिए प्रतिमा स्थल के आसपास की जमीन को समतल बनाकर सौंदर्यीकरण के कई कार्य हुए, लेकिन बाद में रक्षा मंत्री के आगमन की संभावना क्षीण पड़ गई।
अब शनिवार को शहीद की नई प्रतिमा का अनावरण होना तय है। इसके लिए फतेहगढ़ छावनी से आए सेना के जवानों ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। प्रतिमा स्थल के सामने लगभग 30 से 40 मीटर दायरे में कार्यक्रम का मंच तैयार किया है। मंच और उसक आसपास भीड़ की अनावश्यक आवाजाही रोकने को बैरीकेडिंग की गई है। कार्यक्रम में तीन से चार हजार लोगों की आने की संभावना को देखते उसी के अनुरूप पंडाल तैयार किया जा रहा है। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां परखीं। उन्होंने सूबेदार सुरेंद्र सिंह चौहान से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। सूबेदार ने एसडीएम को बताया कि उच्च अधिकारियों के वाहनों के आवागमन को लेकर अलग रूट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें