फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
गांव ककरहा की जूली का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रसव के लिए ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ने से निजी अस्पताल में गांव बेहटा जमीने जेबा उर्फ ककरहा निवासी किशनपाल की पत्नी जूली (22) की मौत हो गई। पिता ने डॉक्टर पर गलत तरीके से ऑपरेशन करने और अधिक खून बहने से बेटी की मौत होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जूली की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। आठ सितंबर की सुबह करीब चार बजे प्रसव पीड़ा होने पर किशनपाल उसे पुवायां के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। कुछ घंटे बाद ऑपरेशन से जूली ने बेटे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बाहर ले जाने के लिए कहा।
परिजन पहले जूली को शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने बरेली ले जाने की सलाह दी। इसके बाद बंथरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां भी भर्ती नहीं किया गया। बाद में जूली को बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना पर जूली के मायके वाले भी ककरहा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के बहादुरनगर निवासी पिता रामकिशन ने पुलिस को बताया कि 40 हजार रुपये लेकर बेटी का गलत तरीके से ऑपरेशन किया गया। इससे अत्यधिक खून बह गया।
डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाया, लेकिन तब तक हालत गंभीर हो चुकी थी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें