नवागत डीएफओ सचिन कुमार। स्रोत :विभाग
शाहजहांपुर। नवागत डीएफओ सचिन कुमार ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अवैध कटान पर सख्त कार्रवाई और जिले में ग्रीन कवर बढ़ाए जाने को प्राथमिकता दिए जाने के बात की। अधीनस्थों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि यदि अवैध कटान में किसी स्टाफ की संलिप्तता पाई गई तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
डीएफओ विनोद कुमार का तबादला गैर जनपद होने पर शासन ने वर्ष 2023 बैच के आईएफएस अधिकारी सचिन कुमार की यहां तैनाती दी है। शनिवार को उन्होंने यहां आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीएफओ ने बताया कि जिले में ग्रीन कवर बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए जगहों को चिह्नित कराया जाएगा और उनपर पौधरोपण कराने के साथ-साथ जिम्मेदारी भी तय होगी।
इसके अलावा अवैध कटान को लेकर वे सख्त रुख अपनाएंगे। सचिन कुमार इससे पूर्व ललितपुर में फील्ड ट्रेनिंग और इटावा में बतौर एसडीओ तैनात रह चुके हैं। संवाद