खुटार। एक युवक ने चाचा को सिर पर कुल्हाड़ी प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव बड़ईपुर निवासी जगदीश प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनका भाई हरिनाथ तीन दिन से रोजाना शाम के समय शराब के नशे उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करता है। हरिनाथ के खेत मे एक आम का पेड़ खड़ा है, जिसकी डाल उनके खेत की तरफ झुकी है। उन्होंने हरिनाथ से पेड़ की डाल छांटने को कहा तो हरिनाथ के पुत्र राजेश ने अपने साथी लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव राजा मंडी निवासी सुग्रीव, ओमकार के साथ आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर राजेश ने सिर पर कुल्हाड़ी प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। राजेश के साथियों ने उसे डंडे से पीटा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद