गांव हंसपुर में हाथियों की रौंदी फसल दिखाता किसान। संवाद
खुटार। गांव हंसपुर में लगातार दूसरी रात नेपाली हाथियों ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। परेशान किसानों ने वनकर्मियों की रात में ड्यूटी लगाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार रात हाथियों ने हंसपुर के आसपास धान और गन्ने ही फसल को खाने के साथ ही रौंद डाला था। शुक्रवार रात भी हाथियों का झुंड हंसपुर के पास आकर धान की फसल रौंदने लगा। किसानों ने पटाखे दागकर और शोरशराबा कर उन्हें खदेड़ा। वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे और किसानों की मदद से हाथियों को किशनपुर सेंक्चुरी के जंगल की ओर खदेड़ा।
मंजीत सिंह, चरणजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, हरीराम, लालबहादुर, अरुण सिंह आदि की धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि वनकर्मी लगातर क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।