फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेशपुर रेंज से खुटार जंगल में आए नेपाली हाथी, नष्ट की धान की फसल

सार

बृहस्पतिवार रात नेपाली हाथियों का झुंड लखीमपुर की महेशपुर रेंज से खुटार रेंज के जंगलों में वापस आ गया।चिंघाड़ सुनकर किसानों को हाथियों के खेतों में आने की खबर मिली।वन विभाग की टीम भी पूरी रात पटाखे दागती रही है, इसके बाद भी झुंड ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुटार (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार रात नेपाली हाथियों का झुंड लखीमपुर की महेशपुर रेंज से खुटार रेंज के जंगलों में वापस आ गया। हाथियों ने गांव बरवटपुर के पास धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

गांव कोचर फार्म निवासी किसान बलवीर सिंह, खुटार के मोहल्ला बगियानाथ निवासी गणेश राठौर के खेत बरवटपुर के पास हैं। खेतों में धान की फसल खड़ी है। बृहस्पतिवार रात नेपाली हाथियों का झुंड खेतों में आ गया और धान की लगभग तैयार हो चुकी फसल में भारी नुकसान पहुंचाया। चिंघाड़ सुनकर किसानों को हाथियों के खेतों में आने की खबर मिली। तमाम किसान ट्रैक्टरों से लाठी-डंडे, मशाल, ढोलक आदि लेकर खेतों में पहुंचे और शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा।
रेंजर रमाकांत सक्सेना ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग करने में जुटी है। हाथी महेशपुर रेंज की ओर चले गए थे। कई दिन बाद हाथी फिर से वापस खुटार आ गए हैं। किसानों से अपील की गई है कि वह रात में पटाखे दगाने के साथ ही पीपे आदि बजाते रहें। वन विभाग की टीम भी पूरी रात पटाखे दागती रही है, इसके बाद भी झुंड ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। खराब फसल का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। मुआवजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें