फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पड़ोसियों ने किया हमला, महिलाओं समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। गांव दनियापुर में पुराने विवाद के कारण पड़ोसियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। आरसी मिशन पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव दनियापुर निवासी रामकुमार पांडेय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह नौ फरवरी को रात करीब 10:30 बजे घर पर बैठे थे। तभी गांव के ही कृष्णकुमार पांडेय, मोहित पांडेय, गोलू उर्फ राहुल पांडेय, प्रेमलता असलहों और धारदार हथियार के साथ घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में रामकुमार, अभय प्रकाश पांडेय, वर्षा पांडेय और रोली पांडेय घायल हो गए। पुलिस ने कृष्ण कुमार पांडेय, मोहित पांडेय, गोलू और प्रेमलता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें