फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : भौतिक विज्ञान के पेचीदा प्रश्नों ने बिगाड़ा गणित, उलझकर रह गए अभ्यर्थी

विज्ञापन
अवंतिका। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को कड़ी सुरक्षा में सात केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रश्नपत्र में भौतिक विज्ञान के पेचीदा प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाकर समय प्रबंधन पटरी से उतार दिया। इस दौरान पंजीकृत 3262 के सापेक्ष 3069 उपस्थित हुए। 193 केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

नीट के लिए जीएफ कॉलेज, इस्लामिया कॉलेज, जीआईसी और स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय समेत सात केंद्र बनाए गए थे। दिन में दो बजे परीक्षा प्रारंभ होने का समय था, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से दोपहर 12 बजे से ही अभ्यर्थियों को प्रवेश देना प्रारंभ कर दिया गया। केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
पुलिस ने मेटल डिटेक्टर के जरिये तलाशी ली। जीआईसी केंद्र पर अभ्यर्थियों के कान भी चेक किए गए, जिससे वह डिवाइस छिपाकर नहीं ले जा सकें। उनकी बायोमीट्रिक भी कराई गई। इसके बाद केंद्रीय बल अपनी निगरानी में प्रश्नपत्रों को केंद्र पर लेकर पहुंचा। शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने भौतिक विज्ञान के प्रश्न कठिन बताए।
विज्ञापन

बोले-पिछली बार की अपेक्षा भौतिक विज्ञान के प्रश्न कठिन आने से समय प्रबंधन पटरी से उतर गया। जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न सरल आए थे। परीक्षा के दौरान सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी और सीओ सदर शुभम वर्मा ने केंद्रों पर अपने सामने तलाशी लेकर केंद्र में प्रवेश दिलाया। एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


फोटो 35
नीट में पहली बार शामिल हुए हैं। पिछली बार प्रश्नपत्र सामान्य आया था। इस बार भौतिक विज्ञान के प्रश्न कठिन थे, जिसने अभ्यर्थियों को उलझाकर रख दिया।
-अवंतिका

फोटो 36
जितना सोचा था। उससे काफी सरल प्रश्नपत्र आया। उम्मीद है कि काफी बेहतर अंक आएंगे।
-हिमांशी


फोटो 37
भौतिक विज्ञान के प्रश्न कठिन लगे। पिछली बार की तुलना में इस बार प्रश्नपत्र कठिन आया। जिसके चलते काफी अभ्यर्थियाें को दिक्कत आई।
-श्रीराम कश्यप

अवंतिका। संवाद

अवंतिका। संवाद

अवंतिका। संवाद

अवंतिका। संवाद

अवंतिका। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें