फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : केंद्रीय सुरक्षा बलों की निगरानी में केंद्र तक लाए जाएंगे प्रश्नपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पेपर लीक होने के बाद विशेष सतर्कता बरती जा रही है। केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में पेपर केंद्रों तक लाए जाएंगे। इसके बाद आंसर शीट को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में भी केंद्रीय सुरक्षा नजर रखेगा।
विज्ञापन


परीक्षा नगर के सात केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की जाएगी। प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से परीक्षार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा के लिए जीएफ कॉलेज, आर्य महिला कॉलेज, एसएस कॉलेज समेत कुल सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बिजली और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। वहीं परीक्षार्थियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए रोडवेज विभाग ने 20 बसें रिजर्व रखी हैं।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि जिन रूटों पर परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होगी, वहां अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी, ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। पेपर लाने और आंसर शीट ले जाने के दौरान केंद्रीय बल मौजूद रहेगा।
-
एसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को किया निर्देशित



शाहजहांपुर। परीक्षा को लेकर पुलिस लाइन सभागार में एसपी सौरभ दीक्षित ने ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय से पूर्व अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण कर लें। परीक्षा आयोजन एजेंसी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें। यातायात व्यवस्था को निर्बाध एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी, सीओ सदर शुभम वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें