फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रदेश में सपा की वापसी का दोहराया संकल्प

विज्ञापन
तिलहर के एक पैलेस में आयोजित पीडीए की बैठक में मंच पर मौजूद सपा अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित राष
विज्ञापन
तिलहर। समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से शनिवार को शहर के बरात घर में पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग) के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने वर्ष 2027 में सपा की प्रदेश की सत्ता में वापसी का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में सपा अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव जय ओम गंगवार का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनवर उल्ला खान वारसी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करके उत्साह बढ़ाया।
बैठक में प्रदेश के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 में सत्ता परिवर्तन सपा के पक्ष में होना तय है। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने कहा, भाजपा सरकार में पीडीए की उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने युवा कार्यकर्ताओं से सपा और उसकी नीतियों के प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य सपा और अखिलेश यादव का है। पार्टी पीडीए का सम्मान करती है। यह सोच चुनाव में जीत का आधार बनेगी।
विज्ञापन

इस दौरान सपा के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, राम सिंह, नईम, कामरान अंसारी, दामोदर दास गंगवार व आशुतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें