फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेतिहर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर रासुका में निरुद्ध

Sat, 25 Feb 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
सुधीर चौहान फाइल फोटो
विज्ञापन
तिलहर। किसान महापंचायत के दौरान पुलिस पर पथराव, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में जेल में बंद खेतिहर किसान मजदूर संगठन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। डीएम के आदेश पर पुलिस ने सुधीर चौहान को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में निरुद्ध कर दिया है। उनसे और उनके साथियों से वाहनों में की गई क्षति की भरपाई के लिए लगभग 13 लाख रुपये की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

सात फरवरी को चीनी मिल ग्राउंड पर छुट्टा गोवंशीय पशुओं की समस्या और कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर को न हटाए जाने की मांग को लेकर किसान महापंचायत हुई थी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने मंदिर की ओर कूच किया। तब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
सुधीर चौहान को हिरासत में लेने पर भड़के संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस और पीएसी के वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 35 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेटा भी शामिल है। वर्तमान में सभी जेल में हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान के खिलाफ अभिलेख दुरुस्त करते हुए डीएम की स्वीकृति लेकर रासुका में निरुद्ध किया है। 23 फरवरी को डीएम के आदेश के बाद जेल में बंद सुधीर चौहान को नोटिस रिसीव कराया गया। रासुका लगने के बाद सुधीर चौहान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उन्हें शीघ्र जेल से बाहर आने में समय लगेगा।

वाहनों में हुई क्षति का परिवहन निगम से कराया था मूल्यांकन
-एसडीएम, सीओ और पुलिस के क्षतिग्रस्त वाहनों का परिवहन निगम से मूल्यांकन कराया गया था। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों की 13 लाख रुपये की वसूली सुधीर चौहान और उनके साथियों से की जाएगी। घटना के अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।


वर्जन
-विवाद के बाद पुलिस के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस बीच आसपास के दुकानदारों में भय व्याप्त हो गया था। डीएम की संस्तुति के बाद सुधीर चौहान पर रासुका की कार्रवाई की गई है। -एस. आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें