फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा में नेशनल हाईवे पौन घंटे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पिछले करीब डेढ़ महीने से हाईवे पर रोजा में जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। बुधवार सुबह रोजा ओवरब्रिज पर ट्राली से धान भरी बोरियां गिरने से करीब पौन घंटे जाम लगा रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइनें लगने से जाम खुलने के बाद भी ट्रैफिक रेंगता रहा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे रोजा मंडी से धान भरी ट्राली लेकर ट्रैक्टर जमुका तिराहा की ओर जा रहा था। तभी ओवरब्रिज से गुजरते समय ट्राली से धान भरी कई बोरियां नीचे गिर गईं। ट्राली पर बैठे पल्लेदारों के शोर मचाने पर चालक ने ओवरब्रिज पर ट्रैक्टर रोक दिया और बोरियां रखवाने लगा। ट्रैक्टर-ट्राली खड़े होने से ओवरब्रिज पर बड़े वाहनों का संचालन बंद हो गया। छोटे वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर में इधर-उधर से घुस गए, जिससे पूरा रोड जाम हो गया। नीचे गिरीं धान की बोरियां ट्राली में लादकर करीब पौन घंटे बाद ट्रैक्टर आगे ले जाया जा सका। इस बीच पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग चुकी थीं। इस कारण जाम लगने के काफी देर बाद तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
मोबाइल देखते रहे पुलिस वाले
रोजा ओवरब्रिज पर ट्रैफिक नियंत्रण के लिए दोनों पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहती है। बुधवार सुबह को भी दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। मगर ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा और पुलिस कर्मी बैठे मोबाइल देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें