फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, करंट लगने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गांव रौसर कोठी में पराग डेयरी के पास मोर मृत अवस्था में पड़ा मिला। लोगों ने आरसी मिशन थाने की पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके बाद एसएसआई कैलाश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर गए। उन्होंने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही वन दरोगा केपी सिंह को सूचना दी। इसके बाद टीम के साथ पहुंचे वन दरोगा ने भी अपनी जांच की। शव को कब्जे में किया। वन दरोगा केपी सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया राष्ट्रीय पक्षी की मौत करंट से होने की आशंका लग रही हैं। पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें