पत्रकारिता दिवस पर शनिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से गोष्ठियों का आयोजन किया गया। गोष्ठियों में आमंत्रित अतिथियों ने पत्रकारों का आह्वान किया कि वह समाज और राष्ट्र को जोड़ने की दिशा में अहम् भूमिका निभाएं। समाज को उनकी सशक्त लेखनी की आज भी उतनी जरूरत है, जितनी पहले थी।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और प्रेस क्लब ऑफ शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वावधान में होटल महाकाली पैलेस में सुबह हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता दिवस की सार्थकता तभी है, जब कलमकार की कलम सच्चाई के रास्ते पर चलकर समाज को नई दिशा दें। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सांसद कृष्णाराज, उप सूचना निदेशक केएल चौधरी, रमेश शंकर पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, हामिद शाह फरीदी, अमित त्यागी, राजीव शर्मा, महताब हसन खां आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अजय सक्सेना के संचालन में हुई गोष्ठी में योगेंद्र सिंह यादव ने आभार जताया।
देर शाम प्रेस क्लब, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन, आल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में टाउनहाल स्थित प्रेस क्लब परिसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, विधायक रोशन लाल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंंह यादव, एडीएम पीके श्रीवास्तव ने पत्रकारों का आह्वान किया कि वह पीड़ितों को न्याय दिलाने और समाज की बुराइयों को सामने लाने में महती भूमिका निभाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आफताब अख्तर, गौरीशंकर मिश्रा, दया शंकर शर्मा, राजेश वर्मा को सम्मानित किया गया। ताल डांस इंस्टीट्यूट के बच्चों ने मां शारदे की वंदना और स्वागत गीत तथा आरजू ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर ओेंकार मनीषी, सुनील अग्निहोत्री आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
जरीफ मलिक आनंद के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरदार शर्मा ने आभार जताया। आयोजन में प्रेमशंकर गंगवार, अमित गुप्ता, मो. इरफान, अशोक गुप्ता, शिव कुमार, आरिफ सिद्दीकी, राज बहादुर सिंह, राम विलास सक्सेना, कमल सिंह, सुयश सिन्हा आदि का योगदान रहा।