फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नसीरपुर ने कुतुआपुर की टीम को 18 रन से पछाड़ा

विज्ञापन
मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। गांव की बड़ी पुलिया वाले वाहन अड्डे के पास स्थित मैदान पर चल रहे मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में नसीरपुर ने कुतुआपुर की टीम को 18 रन से हरा दिया। विजेता टीम के विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


कुतुआपुर के कप्तान सुदर्शन यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। बल्लेबाजी करते हुए नसीरपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 114 रन बनाए, विवेक ने 46 रनों की पारी खेली। जवाब में कुतुआपुर की टीम 96 रन ही बना सकी। विजेता टीम के विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। व्यवस्था में प्रतीक पांडेय, अमित अवस्थी, निखिल मिश्रा, दीपक सिंह, गोपाल बाजपेयी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें