फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे कर्मियों के सम्मान के लिए नरमू हमेशा तैयार

विज्ञापन
शाहजहांपुर में तिलहर में रेल कर्मियाें की बैठक में बोलते नरमू के पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) की मासिक बैठक व डेलीगेट सम्मेलन तिलहर में हुआ। इसमें रेलकर्मियाें के सम्मान के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र त्यागी ने कहा कि संगठन में डेलीगेट का महत्वपूर्ण स्थान होता है। नरमू रेलकर्मियों के लिए हर संघर्ष को हमेशा तैयार रहा है। अफसरों की तानाशाही को कभी बर्दाश्त नहीं किया। हमेशा कर्मचारी हित में अफसरशाही, तानाशाही को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
सहसचिव जितेंद्र कुमार, अजय सिंह ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। शाखाध्यक्ष रामऔतार शर्मा, सचिव शिवकुमार सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, यूसुफ शाह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें