फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महाकुंभ से लापता नन्हेलाल कुशीनगर में मिले

Mon, 03 Feb 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। प्रयागराज महाकुंभ से 28 जनवरी से लापता गांव दिलीपपुर के नन्हेलाल कु्शीनगर के कस्बा हाटा में हैं। हाटा से कॉल आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। ऐसे में परिजन हाटा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

नन्हेलाल गांव के लगभग 25 श्रद्धालुओं के साथ 27 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। 28 जनवरी की रात हुए हादसे के बाद से नन्हेलाल लापता हो गए। साथ गए श्रद्धालुओं ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन दिन तक साथी महाकुंभ में नन्हेलाल की तलाश में जुटे रहे लेकिन कोई पता नहीं चलने पर शनिवार को वापस घर लौट आए थे।

शनिवार रात लगभग 11 बजे हाटा से मऊ निवासी परमवीर सिंह ने कॉल कर नन्हेलाल के गाजीपुर पहुंच जाने की जानकारी दी। परमवीर सिंह ने बताया कि उनके परिचित युवक हाटा में काम कर रहे थे। कोई वाहन चालक नन्हेलाल को हाटा में उतार गया था। नन्हेलाल ने युवकों से मदद मांगी तो युवकों ने परमवीर सिंह को जानकारी दी। परमवीर सिंह ने गूगल से नन्हेलाल के गांव दिलीपपुर के प्रधान का मोबाइल नंबर सर्च कर नन्हेलाल के मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन

प्रधान के साथ परिजन नन्हेलाल को लेने के लिए रवाना हो गए। नन्हेलाल ने बताया कि महाकुंभ में खो जाने के बाद वह एक ट्रेन में बैठ गए थे। देवरिया पहुंचने के बाद उन्होंने ट्रक चालक से मदद मांगी तो वह हाटा में छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें