शाहजहांपुर। सोमवार को मतदाता वोटर लिस्ट से नाम ही गायब होने की शिकायतें भी मिलीं। छावनी परिषद निवासी इस्माइल और उनकी पत्नी अजीज बानो वोट डालने पहुंचे। लेकिन मतदाता सूची में इस्माइल का नाम ही नहीं मिला, जिसकी वजह से वह वोट नहीं डाल सके। वहीं भारतीय शिक्षा समिति सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे मालगोदाम रोड स्थित बूथ पर वोट डालने गई साधना कश्यप पुत्री श्यामपाल कश्यप ने बताया कि उनका वोट किसी ने पहले ही डाल दिया। बूथ पर जाकर पता किया, तब जानकारी हुई कि उनका वोट बैलेट पड़ चुका है। इसी तरह से अन्य बूथों पर ही यह समस्या आई।